Saturday, October 15, 2022

Important GK for AISSEE 2023// Important Questions for Sainik School Admission// Important Straits of the World // विश्‍व की प्रमुख जलसन्धियॉं // सामान्‍य ज्ञान 2023 // सैनिक स्‍कूल प्रवेश परीक्षा महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न

Important GK for AISSEE 2023// Important Questions for Sainik School Admission// Important Straits of the World // विश्‍व की प्रमुख जलसन्धियॉं // सामान्‍य ज्ञान 2023 // सैनिक स्‍कूल प्रवेश परीक्षा महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न


विश्व की प्रमुख जलसंधियॉं 


मलक्का जलडमरूमध्य 

इसकी लंबाई 805 किमी या 500 मील है। इसका नाम मलक्का के सल्तनत (सोलहवीं सदी) पर पड़ा है। यह जलसंधि अधिक गहरा नहीं (२५ मीटर) जिसके कारण अधिक बड़े जहाज यहाँ से नहीं जा सकते। लेकिन प्रशांत महासागर और हिंदमहासागर के बीच के जल-मार्ग में स्थित होने के कारण इसका बहुत महत्व है।


पाक जलसंधि 

पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिल नाडु राज्य और श्री लंका के उत्तरी प्रान्त के जाफना ज़िले के बीच में स्थित एक जलसंधि है। यह जलसंधि पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी को दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। इसमें न्यूनतम गहराई 9.1 मीटर से कम है और यह जलसंधि 64 से 137 किमी चौड़ी तथा 136 किमी लम्बी है।


सुन्दा जलसन्धि  

सुन्दा जलसन्धि इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ती है। इसका नाम पश्चिम जावा द्वीप के सुन्दा समुदाय पर पड़ा है। यह अपने न्यूनतम चौड़ाई पर केवल २४ किमी है और इसमें कई छोटे टापू व द्वीप स्थित हैं। यह अपने पश्चिमी छोर पर बहुत गहरी है लेकिन इसके पूर्वी अंत पर गहराई केवल २० मीटर तक आ जाती है।


बाब अल-मन्देब जलसन्धि 

बाब अल-मन्देब अरबी प्रायद्वीप पर यमन और अफ़्रीका के सींग पर जिबूती,  इरित्रिया और उत्तरी सोमालिया के बीच स्थित एक जलडमरू है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है।


कुक जलसन्धि  

यह विश्व की एक प्रमुख जलसन्धि है, जिसके द्वारा न्यूजीलैंड के दोनों प्रमुख द्वीप एक दूसरे से अलग हैं।


बालाबैंक जलसंधि  

बालाबैंक जलसंधि फिलिपिंस के समीप स्थित सुलु सागर तथा सलीबीज सागर के मध्य स्थित है।


बेरिंग जलसन्धि  

बेरिंग की खाड़ी उत्तरपूर्वी एशिया और उत्तर पश्चिमी उत्तर अमेरिका को पृथक करने वाली एक खाड़ी है। यह खाड़ी दोनों महाद्वीपों को लगभग ८०० किमी के समुद्री फैलाव से जोड़ती है। उतरी प्रशांत महासागर को बेरिग सागर से अलग करती है। अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समांतर बेरिंग जलसंधि स्थित है। यह रूस व आलास्का को अलग करती है।


बोनी-फैसियो जलसन्धि 

बोनिफासिया जलसन्धि लिगुरियन सागर और टीरहिनियन सागर को जोड़ती है। यह भूमध्य सागर में स्थित है।


बोस्पोरुस जलसन्धि 

काला सागर को मरमरा सागर (जो की भूमध्य सागर में स्थित है) से जोड़ती है।


डेविस जलसन्धि  

यह विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि भी है यह ग्रीनलैंड (डेनमार्क) को बेफिन द्वीप(कनाडा) को अलग करती है तथा अटलांटिक महासागर के लैब्रोडोर सागर को आर्कटिक महासागर के बैफिन की खाड़ी से जोड़ती है। 


डेनमार्क जलसन्धि 

यह उत्तरी अटलांटिक और आर्कटिक महासागर को जोड़ती और अलग करती है। यह ग्रीन लैंड व आइस लैंड के मध्य स्थित है।


डोवर जलसन्धि 

डोवर जलसन्धि इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर को जोड़ती है।यह अटलांटिक महासागरीय देशो को यूरोप के उत्तरी देशों तक पहुँच को आसान बनती है।यह जलसन्धि ब्रिटिश द्वीपसमूह और फ़्रांस के मध्य स्थित है।


फोवो जलसन्धि 

दक्षिणी प्रशांत महासागर मे स्थित है यह जलसंधि न्यूजीलैंड़ के दक्षिणी द्वीप को स्टीवार्ट द्वीप से अलग करती है, यह तस्मान सागर में स्थित है।


होरमुज़ जलसन्धि 

होरमुज़ जलडमरूमध्य पश्चिम एशिया की एक प्रमुख जलसन्धि है जो ईरान के दक्षिण में फ़ारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से अलग करता है। 


हडसन जलसन्धि 

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में अवस्थित हडसन जलसंधि उंगावा प्रायद्वीप को बेफिन द्वीप से पृथक करती है जबकि हडसन की खाड़ी को लेब्राडोर सागर से जोड़ती है।


जिब्राल्टर जलसन्धि 

जिब्राल्टर जलसन्धि पूर्व में भूमध्य सागर को पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसके उत्तर में यूरोप के स्पेन और जिब्राल्टर क्षेत्र हैं जबकि दक्षिण में उत्तरी अफ़्रीका के मरोक्को और सेउटा क्षेत्र हैं।


कारीमाता जलसन्धि 

कारीमाता जलसन्धि दक्षिणपूर्व एशिया में जावा सागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ने वाली एक जलसन्धि है। यह इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को बोर्नियो द्वीप (कालिमंतान) से अलग करती है।


मैजेलन जलडमरूमध्य 

मगेलैन (Magellan) या 'मैजेलन' एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिणी अमरीका के धुर दक्षिण में, दक्षिण अमरीका को टिएरा डेल फूएगो एवं अन्य द्वीपों से अलग करनेवाला, ३३० मील लंबा एवं २½ से १५ मील चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। पश्चिम की ओर इसका कुछ भाग अर्जेंटीना से संबंधित है। शेष भाग चिली से मिला है। सन् १५२० में मैजेलन (अन्वेषक) द्वारा इसकी खोज की गई थी। पनामा नहर बनने से पूर्व व्यापारिक मार्गों की दृष्टि से इसका अधिक महत्व था।


ह्वान डि फ़ूका जलसन्धि 

ह्वान दी फूका जलसन्धि कनाड़ा के वैकुवर द्वीप को अमेरिका के विक्टोरिया से अलग करती है। 


विश्‍व की अन्‍य जलसन्धियॉं 

सुसीमा जलसन्धि ➭ यह जापान और दक्षिण कोरिया को अलग करती है।


मेसिना जलसन्धि ➭ भूमध्य सागर में इटली तथा सिसली द्वीप के मध्य स्थित है।


ओत्राण्टो जलसन्धि ➭ जो इटली और अल्बानिया को अलग करती है।


ओरण्‍टो जलसन्धि ➭ एड्रियाि‍टिक सागर एवं आयुनियन सागर को जोड़ती है।


बॉस जलसन्धि ➭ तस्‍मान सागर एवं दक्षिण सागर को जोड़ती है।


टॉरस जलसन्धि ➭ अराफुरा सागर एवं एजियन सागर को जोड़ती है।


यूकाटन जलसन्धि ➭ मैक्‍सको की खाडी एवं कैरीबियन सागर को जोड़ती है।


बासफोरस जलसन्धि ➭ काला सागर एवं मारमरा सागर को जोड़ती है।


र्नोथ चैनल जलसन्धि ➭ आयरिस सागर एवं अटलाण्टिक महासागर को जोड़ती है। 


डार्डेनलीज जलसन्धि  ➭ मारमरा सागर एवं एजियन सागर को जोड़ती है।


टोकरा जलसन्धि ➭ पूर्वी चीन सागर एवं प्रशान्‍त महासागर को जोड़ती है।


मकास्‍सार जलसन्धि ➭ जावा सागर एवं सेलीबीज सागर को जोड़ती है।


बाक्‍अल मण्‍डेव जलसन्धि ➭ लाल सागर एवं अरब सागर को जोड़ती है।


पाक जलसन्धि ➭ मन्‍नार एवं बंगाल की खाडी को जोड़ती है।


मलक्‍का जलसन्धि ➭ अण्‍डमान सागर एवं दक्षिण सागर को जोड़ती है।


बेरिंग जलसन्धि ➭ बेरिंग सागर एवं चुकसी सागर को जोड़ती है।


डोवर जलसन्धि ➭ इंग्लिश चैनल एवं उत्‍तरी सागर को जोड़ती है।


कोरिया जलसन्धि ➭ जापान सागर एवं पूर्वी चीन सागर को जोड़ती है।

No comments:

Post a Comment

Your suggestions as hearty welcomed